हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की नव-नियुक्त आयुक्त सुरूचि सिंह, IAS ने कार्यभार संभालते ही मैदानी स्तर पर निरीक्षण शुरू कर दिया है। सोमवार को उन्होंने जोन 1 और जोन 2 के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्वच्छता और विकास कार्यों की समीक्षा की।
आयुक्त ने दौरे की शुरुआत जोन 1 नेहरू नगर स्थित एसएलआरएम सेंटर से की। यहां उन्होंने कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया देखी और स्वच्छता दीदियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद एमजे कॉलेज के पास स्थित कोसा नाला का निरीक्षण किया। वर्षा ऋतु को देखते हुए उन्होंने नाले की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

जोन 2 में आयुक्त ने एसएलआरएम सेंटर की कचरा निपटान क्षमता और स्वच्छता मानकों की समीक्षा की। उन्होंने नवनिर्मित डॉग हाउस का भी बारीकी से निरीक्षण किया। आवारा कुत्तों के सुव्यवस्थित रखरखाव, टीकाकरण और बंध्याकरण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गोठान पहुंचकर मवेशियों के लिए चारा-पानी और अन्य आवश्यक इंतजाम पुख्ता करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा, “शहर की स्वच्छता, सुगम ड्रेनेज सिस्टम और जन-सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करें।”
निरीक्षण में उपस्थित रहे: मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त सह जोन आयुक्त डीके कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, श्वेता माहेश्वर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता शंकर सुवन मरकाम, पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, चंदन निर्मल, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, शंकर साहनी सहित निगम का अमला।
