भिलाई की बेटी इशिका सिंह को ऑस्ट्रेलिया में टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड, सिडनी यूनिवर्सिटी में लहराया परचम


भिलाई। भिलाई नगर की बेटी इशिका सिंह ने सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित द यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ने उन्हें टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया है।गौरतलब है कि इशिका सिंह सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह लल्लू की सुपुत्री हैं

इशिका को यह सम्मान ‘फीडबैक फॉर टीचिंग स्टूडेंट सर्वे अवॉर्ड 2026’ के तहत मिला है। यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल के वर्क एंड ऑर्गेनाइजेशनल स्टडीज (WOS) विभाग में सेमेस्टर-1 (2026) में पढ़ाए गए विषय BUSS2000: Leading and Influencing in Business में उत्कृष्ट अध्यापन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। यह अवॉर्ड पूरी तरह छात्रों के फीडबैक पर आधारित है।

इस उपलब्धि पर स्कूल ऑफ वर्क एंड ऑर्गेनाइजेशनल स्टडीज की अंतरिम हेड प्रोफेसर अन्या जॉनसन और कार्यकारी अधिकारी फियोना चान ने आधिकारिक पत्र जारी कर इशिका की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार शिक्षण में उत्कृष्टता और छात्रों के सकारात्मक अनुभव को पहचानने का माध्यम है। इशिका को डिजिटल प्रमाणपत्र भेज दिया गया है।

इशिका की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता पर भिलाई में हर्ष का माहौल है। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू सहित समिति के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।