हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई/ क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) के कार्यकारी निदेशक एवं भिलाई के वरिष्ठ मार्गदर्शक डी.के. श्रीवास्तव को गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान के लिए प्रतिष्ठित “क्वालिटी रत्न सम्मान” से विभूषित किया गया है।
यह सम्मान शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA) डीम्ड यूनिवर्सिटी, कैंपस-2, भुवनेश्वर में आयोजित भुवनेश्वर क्वालिटी अधिवेशन के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों के शीर्ष नेतृत्व और प्रख्यात शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से श्रीवास्तव को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान प्रदान करने वालों में एस्सार मीन मेट के सीएमडी शशि शेखर मोहंती, टाटा पावर (एनओडीएल) के सीईओ डी.के. त्यागी, जिंदल स्टेनलेस जाजपुर के यूनिट हेड दीपक अग्रवाल, SOA यूनिवर्सिटी के सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रो. डॉ. दामोदर आचार्य (पूर्व निदेशक IIT खड़गपुर), प्रो वाइस चांसलर डॉ. पी.के. पात्रा सहित अन्य शामिल रहे।
निर्णायक मंडल के सदस्य सत्यवान नायक ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव देश में क्वालिटी सर्कल आंदोलन के विकास और आधुनिकीकरण के मुख्य सूत्रधार रहे हैं। उन्होंने भारतीय उद्योगों में लीन क्वालिटी सर्कल (LQC) की अवधारणा को संस्थागत रूप दिया और 5S एवं TPM मानकों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश भर में 35 से अधिक QCFI चैप्टरों का विस्तार और एक दर्जन से अधिक देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में उनकी केंद्रीय भूमिका रही है।
उन्होंने ‘मिशन वन लाख’ और ‘मिशन वन मिलियन’ के जरिए गुणवत्ता टूल्स को एमएसएमई, स्वास्थ्य, शिक्षा तक पहुंचाया और दो लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया।

4 वर्ल्ड रिकॉर्ड में अग्रणी भूमिका
श्रीवास्तव के नेतृत्व में QCFI ने अमेरिका के वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन द्वारा प्रमाणित 4 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं – एकल आयोजन में सबसे अधिक सहभागिता, 12 महीनों में सर्वाधिक फैकल्टी दिवस का आयोजन, क्वालिटी क्षेत्र में सर्वाधिक 10,243 आजीवन सदस्य और 5-S वर्कप्लेस मैनेजमेंट के तहत सर्वाधिक 405 इकाइयों का प्रमाणीकरण।
मुख्य अतिथि शशि शेखर मोहंती ने कहा कि भारत में क्वालिटी अवधारणाओं के प्रचार-प्रसार और उद्योग व शिक्षा जगत को एक मंच पर लाने में श्रीवास्तव की ऐतिहासिक भूमिका रही है। सम्मान के बाद सभागार में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया।