स्वामी रेड्डी के नेतृत्व में भिलाई में 2 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन…


भिलाई। शहर में एक बार फिर आस्था और सेवा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। जय हनुमान सेवा समिति, भिलाई द्वारा आगामी 02 अप्रैल (गुरुवार) को सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि समिति इस वर्ष अपने 7वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जिसे लेकर आयोजन को और भी भव्य रूप दिया गया है।

सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

समिति के अध्यक्ष स्वामी रेड्डी के नेतृत्व में यह आयोजन हर साल बड़े स्तर पर किया जाता है। स्वामी रेड्डी अपनी सरलता, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में समिति लगातार धार्मिक और सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों को जोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें।