हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

डीजे साउंड सिस्टम सहित तीन वाहन जप्त,
छ. ग. कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में किया गया पेश,
10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सख्त कार्यवाही,
खैरागढ़ : अधिक शोर से डीेजे बजाने वाले ब्यक्ति के उपर पर कार्यवाही करने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना छुईखदान क्षेत्रान्तर्गत आरोपी चन्द्रशेखर विदान पिता स्व0 उदय गोपाल उदानी उम्र 35 साल साकिन खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला केसीजी के विरूध्द इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा छ0ग0 कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम और डीआई वाहन जप्त किया गया एवं दिनांक 18/02/2026 को आरोपी भोला जंघेल पिता राजाराम उम्र 22 साल साकिन भुलाटोला थाना छुईखदान जिला केसीजी के विरूध्द इस्तगासा क्रमांक 02/2026 धारा छ0ग0 कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जप्त किया गया

थाना गंडई क्षेत्रान्तर्गत 18 फरवरी को आरोपी विशाल नारबोदे पिता दिगम्बर नारबोदे उम्र 23 साल साकिन टेमनी थाना लांझाी जिला बालाघाट जिला बालाघाट (म0प्र0) के विरूध्द इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा छ0ग0 कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम और वाहन आईचर जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया।। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस टीम केसीजी का सराहनीय योगदान रहा। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर कार्यवाही जारी रहेगा।।