दुर्ग संभाग की सहसंयोजिका बनीं कुमारी गेंदमुखी साहू, समाज में हर्ष


तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू ने फोन कर दी बधाई, प्रदेश सह संयोजक नीलेश कुमार साहू ने भी दी शुभकामनाएं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने दुर्ग संभाग महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें धमधा की कुमारी गेंदमुखी साहू को दुर्ग संभाग की सहसंयोजिका बनाया गया है। उनके मनोनयन पर पूरे समाज में युवाओं में हर्ष का माहौल है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू के निर्देशानुसार, प्रदेश संयोजक, महिला प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन एवं एकीकृत नियमावली के अनुरूप दुर्ग संभाग महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मनोनयन सूची 22 नवंबर 2026 को जारी की गई। संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया है।

सहसंयोजिका में तीन नाम

सहसंयोजिका पद पर बालोद से श्रीमती खिलेश्वरी साहू, कवर्धा से श्रीमती हेमलता साहू और धमधा से कुमारी गेंदमुखी साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा महामंत्री पद पर धनोरा दुर्ग से श्रीमती मनीषा साहू, बेमेतरा से श्रीमती कविता साहू, अंबागढ़ मानपुर मोहला से श्रीमती भानुप्रिया साहू और राजनांदगांव से श्रीमती आरती साहू को मनोनीत किया गया है। संगठन सचिव में राजनांदगांव से श्रीमती मुनेश्वरी साहू, खैरागढ़ से श्रीमती रेखा साहू, भिलाई से श्रीमती भुनेश्वरी साहू, दुर्ग से श्रीमती डोमिन साहू, पाटन से श्रीमती सरिता साहू और बेमेतरा से श्रीमती जया साहू शामिल हैं। प्रचार सचिव में कवर्धा से श्रीमती नंदिनी साहू, बालोद से श्रीमती संध्या साहू, खैरागढ़ से श्रीमती कुलेश्वरी साहू, दुर्ग से श्रीमती पुष्पा साहू और भिलाई से श्रीमती झमित साहू को जिम्मेदारी मिली है।

बधाईयों का तांता

कुमारी गेंदमुखी साहू के मनोनयन पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) जितेंद्र कुमार साहू ने फोन कर बधाई दी। वहीं प्रदेश सह संयोजक नीलेश कुमार साहू ने भी बधाई दी। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में दुर्ग संभाग में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।