हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई/रायपुर। नृत्यधाम कला समिति द्वारा आयोजित 21वें ऑल इंडिया फेस्टिवल एंड कॉम्पिटिशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के अंतिम दिन भिलाई ने कला की एक शानदार शाम देखी।
1 नवंबर को अयप्पा मंदिर, सेक्टर-2, भिलाई के ऑडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह में देशभर के विभिन्न शहरों और राज्यों से आए कलाकारों ने कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, कथक और मोहिनीअट्टम जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों से भारतीय संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया।

नौ दिवसीय इस कला महोत्सव में रायपुर की सुश्री अरात्रिका मुखर्जी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का खिताब अपने नाम किया। निर्णायक और गुरुजनों में आदरणीय श्री कौशिक साव एवं श्री ऋषिकेश पोहनकर द्वारा उन्हें तृतीय स्थान प्रदान कर प्रशस्ति पत्र दिया गया।
संस्था की डायरेक्टर डॉ. राखी राय विगत कई वर्षों से भिलाई ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में युवा कलाकारों को विराट मंच प्रदान कर प्रतिभाओं को तराशने का अनुकरणीय कार्य कर रही हैं।
अरात्रिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता के आशीर्वाद और निरंतर सानिध्य को दिया।
