हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित देशी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में आज प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुचि सिंह को ज्ञापन सौंपा। कमिश्नर सुरुचि सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शराब दुकान हटाने की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही इसे हटाया जाएगा। इस आश्वासन पर समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।
5 साल से चल रहा है आंदोलन –
विदित हो कि इस शराब दुकान को हटाने के लिए विगत 5 वर्षों से आंदोलन चल रहा है। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन, पारस जंघेल और संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास घेराव, धरना-प्रदर्शन, मशाल जुलूस और पदयात्रा जैसे कार्यक्रम किए जा चुके हैं। आंदोलन के परिणामस्वरूप अंग्रेजी शराब दुकान को हटाया गया था, लेकिन अब उसी देशी दुकान में अंग्रेजी शराब बेची जा रही है, जिससे भीड़ और बढ़ गई है।
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन ने कहा कि लंबे समय से जनता मांग कर रही है। प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह क्षेत्र की सभी डेयरियों को एकत्र कर गोकुलधाम बनाया गया है, उसी तर्ज पर सभी शराब दुकानों को एक जगह एकत्र कर ‘भट्टीपारा’ बनाया जाए, जहां पीने वालों को समस्त सुविधाएं दी जाएं और शहर के चौक-चौराहों पर शांति रहे। संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि लगातार आंदोलन से आम जनमानस में निराशा है, लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
व्यस्ततम मार्ग पर हादसे और असुरक्षा –
सुपेला चौक से गदा चौक जाने वाला मार्ग सबसे व्यस्तम मार्ग है। कोहका, स्मृति नगर, शांति नगर, वैशाली नगर के हजारों लोगों, कॉलेज, हॉस्पिटल के छात्र-छात्राओं और स्कूली बच्चों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। शराब दुकान के कारण आए दिन दुर्घटनाएं, गाली-गलौज, सड़क पर डिस्पोजल फेंकना, महिलाओं और बच्चों में शर्मिंदगी की स्थिति बन रही है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक का निकलना मुश्किल हो जाता है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र दुकान नहीं हटाई गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी, बंटी नाहर, राजेश केसरवानी, विनोद उपाध्याय, निशु पांडे सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शराब दुकान हटाने की मांग का समर्थन करने वाले – युवा शक्ति संगठन अध्यक्ष मदन सेन, शारदा गुप्ता, पारस जंघेल, जुनेब खान, पूर्व पार्षद राजेश प्रधान, पूर्व पार्षद दीपक भोंडकर, अमिताभ भट्टाचार्य, निशु पांडे, बंटी नाहर, सुनील शर्मा, भारती बेन, पिंकू तिवारी, प्रदीप पांडे, धनेश्वर चौहान, टिंकू, प्रशांत क्षीरसागर, मणि वर्मा, रमेश देशमुख, अजय प्रसाद, नारायण सोनी, जहांगीर हुसैन, योगेश यादव, श्रेयांश साहू, मुकेश नेताम, माला ठाकुर, बबलू तांडी, गंगा प्रसाद मंडावी, वंशराज चौधरी, दिनेश चंद्र, सुंदर जायसवाल, मूलचंद जायसवाल, भीमसेन राय, लोकेश बंछोर, टिकेश्वर साहू, रूपलाल वर्मा, गंगाबाई, मालती, रेशम, लता साहू, कौशल्या, कविता मेश्राम, इंदु मेश्राम, सेवती देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।