हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी पकड़ा गया है, जबकि 3 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका सामने आई है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी विमल कुमार ताम्रकार (52 वर्ष, निवासी तमेर पारा, दुर्ग) ने 29 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि समोदा नदी रोड स्थित उनके खेत के गोदाम में सिविल ठेकेदारी का सामान रखा था। 28 सितंबर की रात 11:38 बजे मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधि दिखने पर वे रात करीब 12:25 बजे गोदाम पहुंचे। वहां कुछ लोग सामान चोरी कर ले जा रहे थे। रोकने पर एक आरोपी ने लोहे के पाइप से उनके बाएं पैर में चोट पहुंचाई और सभी फरार हो गए।
रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 853/2026, धारा 307, 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच में पुलिस ने लोकेश चंद्राकर और भगवंत देशमुख को हिरासत में लिया। पूछताछ में अन्य आरोपियों की पहचान हुई और पता चला कि चोरी का माल कबाड़ी को बेचा गया है।
पुलिस ने आरोपियों और कबाड़ी से चोरी की सामग्री बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी –
तीन नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। वहीं आरोपी वासु निषाद और गिरवर यादव फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
जप्त सामग्री –
7.5 HP मोटर पंप, 1 HP कंक्रीट वाइब्रेटर, 3.5 टन और 6 टन के हाइड्रोलिक जैक, प्लेट वाइब्रेटर, 150 MM बेंड पाइप, 40 किलो एल्युमिनियम केबल, 30 किलो लोहे का स्क्रैप, 20 मीटर MS पाइप, घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, मोटरसाइकिल और बिक्री के 1,000 रुपए।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपने गोदाम और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है।