जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने “अनेकता में एकता” थीम के साथ किया जेसी वीक का समापन


रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा जेसी वीक के सातवें एवं अंतिम दिन “अनेकता में एकता – लोक नृत्य प्रतियोगिता” का आयोजन विमतारा हॉल, शांति नगर में किया गया। विभिन्न राज्यों की लोक नृत्य प्रस्तुतियों ने एकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि मीनाक्षी टुटेजा और विशेष अतिथि ज्योति शर्मा रहीं। निर्णायक धारिणी सोनी और मानसी पटेल रहीं।

विजेता –

  • प्रथम: सुरता ग्रुप
  • द्वितीय: महिषासुर ग्रुप
  • तृतीय: पेलोटी कॉलेज
  • सर्वश्रेष्ठ समन्वय: क्लासिकल स्टेज ग्रुप
  • सर्वश्रेष्ठ परिधान: आरएम डांस जोन
  • दिल तो बच्चा है: शक्ति विप्र ग्रुप
  • आर्टिस्टिक ग्रुप: एनर्जेटिक ग्रुप

सात दिवसीय वीक में प्रकृति सिप, आवाजें युवा, मानवीय कर्तव्य, व्यवसाय मंच, नई पीढ़ी परिचय और फूलों का आँगन प्रोजेक्ट हुए। छठवें दिन सदस्यों ने महासमुंद के चितवन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया।

कार्यक्रम की डायरेक्टर आरती पराटे और सुरभि गुरु, कोऑर्डिनेटर रूपा सिंह रहीं। अध्यक्षता प्रेसिडेंट धृति शर्मा ने की। इस अवसर पर लीना वाधेर, रुपाली दुबे, आँचल पंजवानी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।