हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 70 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को कला मंदिर, सिविक सेंटर सेक्टर-6 में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। कलेक्टर अभिजीत सिंह की उपस्थिति में लॉटरी पर्ची निकालकर आरक्षण तय किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, अपर आयुक्त राजेन्द्र दोहरे, उपायुक्त डीके कोसरिया सहित जनप्रतिनिधि, मीडिया और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
राज्य शासन के नियमानुसार आरक्षण में 35 सामान्य, 23 OBC, 09 SC और 03 ST वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिसमें महिला आरक्षण भी शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक रूप से सम्पन्न होने से नागरिकों को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिला। आरक्षण के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। कई दिग्गज पार्षदों के वार्ड प्रभावित होने से नए समीकरण बन रहे हैं।

वार्डवार आरक्षण सूची –
01 से 10 –
01 जुनवानी – SC
02 स्मृति नगर – OBC
03 मॉडल टाउन – OBC
04 नेहरू नगर – OBC
05 कोसानगर – SC
06 प्रियदर्शिनी परिसर – OBC महिला
07 राधिका नगर – OBC महिला
08 कुशवाहा नगर – SC महिला
09 राजीव नगर सुपेला – SC
10 लक्ष्मी नगर – OBC
11 से 20 –
11 फरीद नगर कोहका – सामान्य महिला
12 रानी अवंती बाई कोहका – सामान्य महिला
13 पुरानी बस्ती कोहका – सामान्य
14 शांति नगर – सामान्य
15 अंबेडकर नगर कोहका – सामान्य महिला
16 सुपेला – सामान्य
17 नेहरू भवन वार्ड – सामान्य
18 कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी – सामान्य
19 राजीव नगर कोहका – OBC
20 वैशाली नगर – सामान्य

21 से 35 –
21 कैलाश नगर कुरुद – OBC
22 कुरुद बस्ती – सामान्य
23 घासीदास नगर – सामान्य महिला
24 हाउसिंग बोर्ड – सामान्य महिला
25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड – सामान्य
26 रामनगर मुक्तिधाम – OBC महिला
27 शास्त्री नगर – OBC
28 प्रेम नगर – सामान्य
29 वृंदावन नगर – सामान्य महिला
30 प्रगति नगर – सामान्य
31 मदर टेरेसा नगर – सामान्य
32 वैकुंठ धाम सुंदर नगर – SC
33 संतोषी पारा कैंप-2 – सामान्य
34 वीर शिवाजी वार्ड – सामान्य
35 शारदा पारा – सामान्य महिला
36 से 50 –
36 श्याम नगर – SC
37 संत रविदास नगर – OBC महिला
38 सोनिया गांधी नगर – OBC महिला
39 चंद्रशेखर आजाद नगर – OBC
40 शहीद दुर्गमन यादव नगर छावनी – OBC
41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी – सामान्य
42 गौतम नगर खुर्सीपार – OBC
43 बापूनगर खुर्सीपार – SC महिला
44 लक्ष्मीनारायण वार्ड – OBC
45 बालाजी नगर खुर्सीपार – OBC महिला
46 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार – OBC
47 राधाकृष्ण मंदिर न्यू खुर्सीपार – सामान्य महिला
48 जोन-03 खुर्सीपार – सामान्य महिला
49 सुभाष मार्केट – OBC
50 शास्त्री नगर खुर्सीपार – सामान्य
51 से 70 –
51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर – SC
52 सेक्टर-03 – ST
53 सेक्टर-01 उत्तर – सामान्य
54 सेक्टर-01 दक्षिण – OBC महिला
55 सेक्टर-02 पूर्व – सामान्य
56 सेक्टर-02 पश्चिम – OBC
57 सेक्टर-04 पूर्व – सामान्य
58 सेक्टर-04 पश्चिम – सामान्य
59 सेक्टर-05 पूर्व – सामान्य
60 सेक्टर-05 पश्चिम – सामान्य
61 सेक्टर-06 पूर्व – ST महिला
62 सेक्टर-06 मध्य – ST
63 सेक्टर-06 पश्चिम – सामान्य महिला
64 सिविक सेंटर सेक्टर-10 – सामान्य
65 सेक्टर-10 – सामान्य
66 सेक्टर-07 पूर्व – OBC महिला
67 सेक्टर-07 पश्चिम – सामान्य
68 सेक्टर-08 – OBC
69 सेक्टर-09 हॉस्पिटल सेक्टर – SC महिला
70 शहीद कौशल यादव वार्ड – सामान्य महिला