देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप का ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न, महिलाओं ने बिखेरा हुनर


भिलाई। शहर के प्रगति नगर स्थित परमेश्वरी भवन में देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप के तत्वावधान में महिलाओं के लिए आयोजित ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका सुमन देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, हुनर और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजिका सुमन देवांगन ने कहा कि ‘सपनों की उड़ान’ जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानने, हुनर को मंच देने और अपने अधूरे सपनों को साकार करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में न केवल आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ती है, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, वह परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और रचनात्मक हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रही है। बस जरूरत है उन्हें सही प्रोत्साहन और अवसर देने की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उमंग के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे –

चार धाम यात्रा स्पर्धा में
प्रथम – तनु देवांगन
द्वितीय – लक्ष्मी देवांगन
तृतीय – उषा गंगाराम देवांगन

सुहागन चूड़ी श्रृंगार स्पर्धा में
प्रथम – कामना देवांगन
द्वितीय – हेमलता देवांगन
तृतीय – जयश्री देवांगन

सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर दामिनी देवांगन, हेमलता, मीनाक्षी हरिशंकर, मीनाक्षी अविनाश, प्रभा देवांगन, रूपाली देवांगन, उषा दिनेश, पूनम देवांगन, कविता देवांगन सहित ग्रुप की अनेक सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं।