हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शिक्षा सत्र शुरू हुए 4 महीने हो गए लेकिन सरकार स्कूलों में सुविधाएं नहीं दे पा रही है। दो दर्जन से अधिक जगहों पर बच्चे भवन, किताब-कॉपी और शिक्षकों की कमी को लेकर आंदोलन कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरगुजा के शिवपुर एकलव्य विद्यालय की छात्राएं बिजली बंद, खराब भोजन और शिक्षक कमी के विरोध में 40 किमी पैदल कलेक्टर से मिलने निकलीं। शिक्षा मंत्री समस्या सुलझाने के बजाय इसे कांग्रेस द्वारा प्रायोजित बता रहे हैं, जो शर्मनाक है।
बैज ने सड़कों की बदहाली पर भी सरकार को घेरा। कहा कि रायपुर से बस्तर, सरगुजा, जशपुर तक एक भी सड़क ऐसी नहीं जिस पर आसानी से चला जा सके। ढाई साल में न नई सड़क बनी, न मरम्मत हुई। राजधानी में सड़कों की हालत दिखाने पर पत्रकार को जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि संगठन सृजन के तहत बस्तर के बाद दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर संभाग में प्रशिक्षण होगा। लक्ष्य 2028 में राज्य और 2029 में केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाना है।
नए प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में भाजपा के कुशासन के खिलाफ लड़ाई तेज करने और पुराने प्रभारी सचिन पायलट का आभार जताया। साथ ही दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की घटना से सबक लेकर रायपुर सहित बड़े शहरों के पुराने भवनों और कोचिंग संस्थानों का ऑडिट कराने की मांग की।