हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग/भिलाई। देश के प्रख्यात गांधीवादी समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने मंगलवार को पूर्व विधायक अरुण वोरा से उनके निवास पर भेंट कर उनकी माता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी स्व. शांति देवी वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा का पुण्य स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वयोवृद्ध समाजवादी नेता रघु ठाकुर त्रि-दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन बिलासपुर होते हुए भिलाई-दुर्ग पहुंचे थे।
इस दौरान उनके साथ लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंडा, महासचिव श्याम मनोहर सिंह, मजदूर नेता जावेद उस्मानी, अजय साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
