भिलाई के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन, शहर की राजनीति को अपूरणीय क्षति


भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शहर की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

वशिष्ठ नारायण मिश्रा भिलाई की राजनीति में एक बड़े कद के नेता माने जाते थे। पांच बार पार्षद रहकर उन्होंने अपने वार्ड के साथ ही पूरे शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने युवाओं को राजनीति से जोड़ा। सार्वजनिक जीवन में उनके सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और सक्रियता को हमेशा याद किया जाएगा।

उनका निधन भिलाई के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।