हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में सावन माह के पावन अवसर पर मां खारून नदी तट से शिवनाथ नदी दुर्ग तक निकाली जा रही शिवनाथ कांवड़ यात्रा शनिवार को भिलाई पहुंची। यात्रा का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर कर रहे हैं।
भिलाई पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिव्या रतन भसीन, पार्षद महेश वर्मा, संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दिव्या मक्कड़ भसीन ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी कांवड़ियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।