हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा जी एच रायसोनी स्मृति संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार में हुआ।
खालसा एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन त्रिलोक सिंग ढिल्लन ने शतरंज की चाल चलकर स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिमागी कौशल बढ़ाने का सशक्त माध्यम शतरंज है। मोबाइल छोड़कर बच्चे स्पर्धा में आए हैं, यह सराहनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलवीर सिंग सलूजा, सुरेंद्र सिंग कबरवाल, बलबीर सिंग अरोरा और इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन उपस्थित रहे।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत और सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि यह स्पर्धा रायसोनी स्पोर्ट्स एवं कल्चर फाउंडेशन और कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की गई है। स्पर्धा में दुर्ग संभाग के 164 स्कूली छात्र भाग ले रहे हैं। कुल 50 हजार रुपये नगद, 56 ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को मेडल व ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
