हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महिला विंग की टीम ने सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान महिला विंग की पदाधिकारियों ने डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही महिलाओं के उत्थान और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर भावना कुकरेजा के साथ साधना गुरनानी, कुसुम डोडवानी, कुसुम, अनीता, हेमा, पाखी, मंजू, ज्योति सहित सिंधी समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
डॉ. ममता साहू ने सभी का स्वागत करते हुए महिला आयोग के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
