जेसीआई इंडिया ज़ोन 27 की मल्टी एलओ मीटिंग रायपुर में संपन्न


राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत एन. आचार्य ने युवाओं को सामाजिक परिवर्तन के लिए किया प्रेरित

रायपुर। जेसीआई इंडिया ज़ोन 27 द्वारा शनिवार को विमतारा हॉल, शांति नगर में मल्टी एलओ मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया के 2026 के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन. आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ज़ोन 27 के सभी स्थानीय संगठनों के अध्यक्ष, ज़ोन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

इस अवसर पर जेएफपी सीए प्रणव लाठ, ज़ोन अध्यक्ष ज़ोन 27, जेसी मानव अग्रवाल, ज़ोन सचिव एवं एनपी विजिट टूर समन्वयक तथा जेसी अमन अग्रवाल, अध्यक्ष एनपी मीट छत्तीसगढ़ क्षेत्र भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि जेसीआई इंडिया सेनेट बोर्ड के डायरेक्टर एवं छत्तीसगढ़ जेसीआई के मार्गदर्शक पीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल रहे।

नेतृत्व और सामाजिक योगदान पर दिया जोर
राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत एन. आचार्य ने अपने संबोधन में युवाओं के नेतृत्व विकास, नेटवर्किंग और सामाजिक योगदान पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों को संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सभी अध्यक्षों और सदस्यों ने संवाद एवं विचार-विमर्श किया। यह सत्र उपस्थित सदस्यों के लिए प्रेरणादायी रहा।

कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।