शांतिनगर में पहली बार निकली 1100 फीट लंबी विशाल तिरंगा यात्रा


देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र, बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा

भिलाई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को शांतिनगर में पहली बार 1100 फीट लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस यात्रा में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने पूरे शांतिनगर और अंबेडकर नगर क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। युवाओं में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडे उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में बजेश भोजपुरिया, दिव्या भसीन, डॉ. मानसी गुलाठी, डॉ. प्रदीप चौधरी, महेश वर्मा, पार्षद संतोष मौर्या, विपिन गिरी, राहुल परिहार, अजय पांडेय और कैलाश सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सभी का उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पलाश घोष ने कहा कि 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यह यात्रा शांतिनगर के लिए गौरव का विषय है। इसका उद्देश्य युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

कार्यक्रम के आयोजक रितेश ठाकुर ने सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शत्रुघ्न, सौरभ प्रभात, मिहिर जयसवाल, अंश मिश्रा, रवीन्द्र साहू, हिमांशु सिंह, गोलाप, सागर मिश्रा, नीरज निर्मलकर, अविराज मिश्रा, प्रतीक साहेब गुप्ता, दीपक साहू, छत्रपाल साहू, उपमनु द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।