हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

खैरागढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केसीजी गातापार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।। गातापार पुलिस ने शराब तस्करों के उपर बड़ी कार्यवाही करते हुए, मध्यप्रदेश की 25 पेटी शराब गोवा एक बोलेरो वाहन में भरकर ले जा रहे थे।। जिसे पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए, वाहन पर पुलिस की नेम पटिका लगा रखी थी, जिसे पुलिस ने पकड़ी।। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन पर पुलिस लिखी गाडी पर दो व्यक्ति शराब की पेटियां लेकर गातापार की ओर जा रहे हैं।। सूचना के आधार पर गातापार पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर संदिग्ध बोलेरो वाहन को रूकवाया चेकिंग के दौरान वाहन में 25 पेटियां अंग्रेजी शराब की मिली ।।
आरोपियों से शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे गए , लेकिन उन्होंने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाएं
जब्त शराब की मात्रा 225 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए है।।पुलिस ने बोलेरो वाहन, तीन मोबाइल सहित कुल 6 लाख 62 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।। इसके बाद पुलिस ने शराब और बोलेरो वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अंकित कुमार नामदेव (35), पिता आनंद कुमार नामदेव, निवासी बीएनके (दण्डकारण्य वार्ड) कॉलोनी, कोण्डागांव और सुभम सरकार (30), पिता रूप कुमार सरकार, जाति कायस्थ बंगाली, निवासी बीएनके (दण्डकारण्य वार्ड) कॉलोनी, कोण्डागांव के रूप में हुई।।
शराब माफिया ने पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से वाहन पर पुलिस की नेम पटिका लगा रखी थी
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस उन्हें न रोके, इसी उद्देश्य से उन्होंने बोलेरो वाहन पर ‘पुलिस’ लिखवा रखा था।। आरोपी शराब को कोण्डागांव ले जाकर खपाने की तैयारी में थे।।
गातापार पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध
अपराध क्रमांक 46/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।।
कार्रवाई में पुलिस ने 225 बल्क लीटर शराब कीमत 1,50,000 रुपए, बोलेरो वाहन कीमत 5,00,000 रुपए और तीन मोबाइल फोन कीमत 12,000 रुपए, कुल 6,62,000 रुपए का माल जब्त किया है।।
आरोपियों का नाम
01.अंकित कुमार नामदेव पिता आनंद कुमार नामदेव उम्र 35 साल ग्राम बीएनके (दण्डकारना वार्ड) कॉलोनी वार्ड कोण्डागांव थाना कोण्डागांव जिला कोण्डागांव (छ0ग0)