जिला हॉकी संघ राजनांदगांव: फिरोज अंसारी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित


अन्य पदों के लिए 31 जुलाई को होगी नाम वापसी

राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण हो गई। म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड स्थित छत्तीसगढ़ हॉकी संघ कार्यालय में पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन लिए गए।

फिरोज अंसारी बनेंगे अध्यक्ष
निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता गुणेंद्र साव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधांशु जोशी व प्रवीण चंद्रवंशी की उपस्थिति में हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए केवल फिरोज अंसारी का ही नामांकन प्राप्त हुआ। अन्य किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके कारण श्री अंसारी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

अन्य पदों पर मुकाबला संभव
अन्य पदों के लिए कुल 18 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए हैं।

  • उपाध्यक्ष – 04 पद: भूषण लाल साव, आशा थॉमस, शिवनारायण धकेता, दौलत सिंह चंदेल – कुल 04 नामांकन
  • सचिव – 01 पद: शिवनारायण धकेता, वीरेंद्र सिंह भाटिया – 02 नामांकन
  • सह-सचिव – 04 पद: महेंद्र सिंह ठाकुर, बबिता लिल्हारे, अनुराज श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल – 04 नामांकन
  • कोषाध्यक्ष – 01 पद: वीरेंद्र सिंह भाटिया – 01 नामांकन
  • कार्यकारिणी सदस्य – 05 पद: कुमार स्वामी, गुणवंत पटेल, गणेश प्रसाद शर्मा, शबनम बानो, संदीप सिंह ग्रेवाल, खुशाल यादव – 06 नामांकन

जानकारी के अनुसार भूषण साव, दौलत चंदेल उपाध्यक्ष, तथा आशा थॉमस, गणेश शर्मा, कुमार स्वामी, हनी ग्रेवाल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हो सकते हैं।

31 जुलाई को नाम वापसी
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 31 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर मतदान की तिथि तय की जाएगी।