हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

हत्या का मामला दर्ज, फरार आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार
भिलाई। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के आर्य नगर, कोहका पानी टंकी के पास 25 जुलाई 2026 को हुए पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पाना-पेचिस से सिर पर किया था वार
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 शाम करीब 6:00 बजे आरोपी श्रेयांश राजमन उर्फ बाबू भाई, उम्र 23 वर्ष ने पुरानी रंजिश के चलते मुत्जरर कुमार सोनवानी, उम्र 27 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका, मूल निवासी बागबहरा, महासमुंद पर गाड़ी का चक्का खोलने वाले पाना-पेचिस से सिर पर हमला कर दिया था।
घटना के बाद घायल मुत्जरर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान हुई मौत
इस मामले में सुपेला थाने में अपराध क्रमांक 1056/26 धारा 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
इलाज के दौरान 29 जुलाई 2026 रात 8:00 बजे मुत्जर कुमार सोनवानी की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद पुलिस ने प्रकरण में धारा 103 BNS हत्या की धारा बढ़ा दी।
जबलपुर से आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी श्रेयांश राजमन को पुलिस ने जबलपुर से अभिरक्षा में लिया है। सुपेला पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।