डॉ. सौरभ मेश्राम को इंटरनेशनल फेलोशिप अवार्ड



चेन्नई में आयोजित एशियन कांग्रेस में सम्मानित, छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन

दुर्ग। नगर के युवा डेंटल इंप्लांटोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ मेश्राम को चेन्नई में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ इंप्लांटोलॉजी, यूएसए के अंतर्गत एशियन कांग्रेस 2026 में इंटरनेशनल फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

आयोजकों ने यह अवार्ड डेंटल इंप्लांटोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए प्रदान किया। यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में पूरे छत्तीसगढ़ से केवल डॉ. सौरभ मेश्राम को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है।

डॉ. सौरभ विगत 5 वर्षों से रत्ना डेंटल केयर एवं इंप्लांट सेंटर, मेन रोड, आदर्श नगर, दुर्ग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनायक मेश्राम के सुपुत्र हैं।
इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत और शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी है।