हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग/ शुक्रवार को भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) दुर्ग में आयोजित मोटिवेशनल सत्र में मोटिवेशनल गुरु डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने नैतिक शिक्षा, सभ्य भाषा, नागरिक बोध आदि पर 500 छात्र छात्राओं को संबोधित किया। उनके प्रेरणादायी व ऊर्जावान संबोधन को विद्यार्थियों ने सराहा व इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का वादा किया।

डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर रोज महिलाओं के प्रति बढ़ती दुर्घटनाओं के तहत बार-बार सिर्फपुलिस फोर्स की कठिनाइयां बढ़ती है। अभी भी दुर्ग में पिंक पुलिस की स्थापना की गई है जो लड़कियों को सार्वजनिक स्थानो,बाज़ारो आदि में छेड़खानी व किसी भी तरह के दुर्घटना से बचाने में आगे रहेगी लेकिन यह समस्या का हल नहीं है। समस्या तब हल होगी जब समाज के पुरुषों के मन में स्त्री सम्मान जागेगा। हमें अधिक से अधिक ग्रीन फ्लैग लड़कों की जरूरत है पिक पुलिस की कम। हर लड़के को यह वादा करना होगा कि किसी स्थान पर यदि वह उपस्थित है तो वहां किसी लड़की के साथ असभ्यता नहीं होगी। और यह सोच बदलने से होगी जिसकी शुरुआत अच्छी भाषा से करना होगा।
500 विद्यार्थियों ने भाषा, राष्ट्रबोध एवं नारी सम्मान का संकल्प लेते हुए कहा कि हम बनेंगे ग्रीन फ्लैग।
इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा आयोजित इस मोटिवेशनल सत्र के मार्गदर्शक विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी शुक्ला एवं संयोजक डॉ.नागेंद्र त्रिपाठी थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ.सोनोरा दीक्षित ने किया।
