हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन के संयोजक और भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर 17 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल बोल बम कांवर यात्रा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को यात्रा की रूपरेखा, तैयारियों और आयोजन के धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी पाटन से टोलाघाट तक हजारों शिवभक्तों की सहभागिता से भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी।
सनातन संस्कृति और जनआस्था का उत्सव
जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि बोल बम कांवर यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा, अनुशासन और जनआस्था का विराट उत्सव है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “बोल बम” के जयघोष के साथ पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए चिकित्सा सहायता, पेयजल, भोजन, विश्राम, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आमंत्रण स्वीकार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जितेन्द्र वर्मा और समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक मुट्ठी दान से बनेगा महाप्रसाद
समिति ने बताया कि कांवर यात्रा के दिन “एक मुट्ठी दान, भगवान शंकर के नाम” अभियान के तहत श्रद्धालुओं से प्राप्त अन्नदान से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा। यात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालु टोलाघाट पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। इस वर्ष भी 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।