हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस में गुरुवार तड़के एक हादसा हो गया। यहां OBC-4 क्रेन का केबिन संचालन के दौरान अचानक नीचे गिर गया।
घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। क्रेन का संचालन रविन्द्र कुमार चौधरी, एसडब्ल्यू, एम/एस नवीन कुमार कर रहे थे। केबिन गिरने के बाद वे किसी तरह खुद केबिन से बाहर निकलकर जमीन पर बैठ गए।
घटना की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत पहुंचकर उन्हें सहायता दी। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायल ऑपरेटर को प्राथमिक उपचार के लिए MMP-1 ले जाया गया। वहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है। उन्हें छाती में चोट आई है। ट्रॉमा और अन्य संभावित चोटों के मूल्यांकन के लिए उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
बीएसपी प्रबंधन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।