डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित


(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी एकजुट होकर सक्रिय सहभागिता निभाएं और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो अपनी सशक्त विचारधारा के आधार पर कार्य करती है।। उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास को सदैव याद रखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि आज हम जिस अनुकूल वातावरण में रह रहे हैं, वह अनेक बलिदानियों के त्याग और समर्पण का परिणाम है।। उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्ष 1951 में जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।।

मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अल्पकाल में शून्य से शिखर तक पहुंचने वाले महान व्यक्तित्व थे।।उन्होंने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में किए गए योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से धारा 370 के विषय में भी जानकारी देते हुए उसके ऐतिहासिक संदर्भ और महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में हो रहा है तथा हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित किया जा रहा है।।

कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन ने किया।।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ बिशेषर साहू ने किया।इस अवसर पर डॉ. बिशेषर साहू, शशांक ताम्रकार, टीके चंदेल, राजेश अग्रहरि, जैनेन्द्र जंघेल, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, आयश सिंह, भोज बंजारे, ललित सोनी, राकेश ठाकुर, हरप्रसाद वर्मा, आनंद पटेल, कृष्णा वर्मा, केशव चंदेल, आलोक श्रीवास, डोरेलाल वर्मा, भावेश कोचर, राजकुमार जंघेल, देवकुमार सेन, शैलेन्द्र त्रिपाठी, जीवन देवांगन, उमा चौबे, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ति वर्मा, प्रीति यादव दीनदयाल सिन्हा, परमानंद साहू, श्यामसुंदर साहू, ज्ञान यादव, लाला वर्मा, किरण गुप्ता, ज्योति जंघेल, अनुभा जैन, योगेंद्र कौशिक, लीला राम साहू, आकेश बर्मन, युवराज पटेल, हर्षवर्धन वर्मा, भीखू हिरवानी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।