शासकीय उच्चतर विद्यालय टोलागांव में शाला प्रवेश उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया


(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़:
शाला प्रवेश उत्सव‌ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोलागांव में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।। अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घम्मन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा सभी बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने का आग्रह किया।। शिक्षा की महत्व पर जोर देते हुए सभी बच्चों को तन मन लगाकर पढ़ाई करने पर जोर देते हुए कहा कि अच्छे से पढ़ लिखकर अपने माता पिता, स्कूल एवं गाँव का नाम रोशन करने का आह्वान करते हुए स्कूल की समस्याओं पर शासन स्तर का आश्वासन दिया गया ।। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विष्णु साहू ने नौ प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए शिक्षकों को बच्चों को अच्छे शिक्षा, दीक्षा देने पर जोर दिया।। विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र साहू सरपंच ने भी शाला प्रवेशी बच्चों को बधाई देते हुए पढ़ लिखकर स्कूल का नाम रोशन करने का आह्वान करते हुए स्कूल के समुचित विकास पर अतिथियों का ध्यान आकर्षित कराया।।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा नए विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई।। क्षेत्रीय जनपद सदस्य खेम लता साहू ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया।। हाईस्कूल के प्राचार्य रविंद्र चावड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर सर एवं आभार प्रदर्शन व्याख्यात डीके साहू सर द्वारा किया गया।।

कार्यक्रम में उप सरपंच सुरति दास साहू शाला विकास समिति के सदस्य भक्तूदास साहू बीरबल, गौतम, विजय साहू, संतराम साहू ,बीरबल साहू।। कार्यक्रम में माध्यमिक शाला से वर्मा सर एवं सुश्री सरिता यादव, मैडम प्राथमिक शाला से हेमबाला साहू सहित तीनों स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।। शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।।