हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई: नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार जोन-4 क्षेत्र के दुर्गा मंदिर वार्ड समेत कई वार्डों में वर्षों से खतरा बने 11 केवी हाईटेंशन तारों को हटाने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को विधायक देवेंद्र यादव ने दुर्गा मंदिर वार्ड-46 में भेंट-मुलाकात कर मौके का मुआयना किया और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।*नीचे लटके तार, रुक रहा मकान निर्माण* क्षेत्रवासियों ने विधायक को बताया कि हाईटेंशन तार काफी नीचे होने से लोग घरों का निर्माण तक नहीं करा पा रहे हैं। कई जगह जान का खतरा बना हुआ है और पहले दो से तीन दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। नागरिकों ने पूर्व में विधायक से मिलकर समाधान की मांग की थी।

विधानसभा में उठाया था मामला: विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के जरिए प्रमुखता से उठाया था। बिजली कंपनी को नोटिस जारी कर जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे। वे पिछले डेढ़ साल से समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।*इन वार्डों में प्राथमिकता से हटेंगे तार* मौका मुआयना के दौरान विधायक ने अधिकारियों को वार्ड क्रमांक 39, 40, 42, 45, 46 और 49 सहित प्रभावित क्षेत्रों में नीचे लटक रहे 11 केवी हाईटेंशन तारों को प्राथमिकता से हटाने या शिफ्ट करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*बीएसपी क्षेत्र, प्रक्रियाएं लंबी: विधायक* विधायक ने कहा कि बीएसपी क्षेत्र होने के कारण तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं लंबी हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए वे संबंधित विभागों से लगातार समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थायी समाधान तक प्रयास जारी रहेंगे और जल्द ही तार हटाए जाएंगे।
