हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संवाद प्रमुख शारदा गुप्ता एवं रीना गुप्ता की सुपुत्री डॉ. कुसुम गुप्ता ने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
डॉ. कुसुम गुप्ता की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, धैर्य और लगन का शानदार परिणाम है। इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं समाज जनों में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी ने कहा कि डॉ. कुसुम गुप्ता समाज की सेवा करते हुए एक सफल एवं संवेदनशील डॉक्टर बनें, यही कामना है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी ने शुभेच्छाएं प्रकट कीं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कसौंधन वैश्य समाज के संस्थापक अध्यक्ष संतोष गुप्ता भिलाई अध्यक्ष सुनील गुप्ता विनोद उपाध्याय, निशुपांडे, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, कन्हैया सोनी, बृजमोहन उपाध्याय, बंटी नाहर, अखिलेश वर्मा, जेपी घनघोरकर, अकलेश गुप्ता, संतोष जायसवाल, गुरनाम सिंह, महेश वर्मा, राजू, सुभाष शर्मा, रमेश देशमुख, नेहरू साहू, निर्मल भारती, छोटू पासवान, हरीशचंद्र भारती, शक्ति सिंह, टिंकू, संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश, दिलीप दामले, नरेश, संतोष सोनी, अनिल सिंह, पीसी प्रसाद, योगेश यदु, मुकेश, अजय प्रसाद सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
