जन्मदिन पर विधायक देवेंद्र यादव को दिया स्नेह और आशीर्वाद


भिलाई// अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 स्थित कार्यालय अपने विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के साथ केक काटकर जन्मदिन दिवस मनाया। विधायक ने सपत्निक गौ माता की पूजा की और श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 9 पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमानजी महाराज की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुबह से देर रात तक चली कार्यक्रम में लोग कतारबद्ध होकर विधायक पुष्प गुच्छ और फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव समेत अन्य नेताओं ने फोन कर बधाई दी ।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शाम को विधायक से मिलने पहुंचे एवं जन्मदिन की बधाई दी एवं परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, छन्नी साहू, महापौर विशाली निगम शशि सिन्हा, भिलाई निगम महापौर नीरज पाल ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, धीरज बाकलीवाल समेत अन्य बधाई और शुभकामना दी।