भाजयुमो राजनांदगांव ग्रामीण (पश्चिम) मंडल के कोषाध्यक्ष बने वेदांत सोनी


राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, राजनांदगांव ग्रामीण मंडल (पश्चिम) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला नेतृत्व की अनुशंसा पर गठित इस नई कार्यकारिणी में युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में युवा भाजपा कार्यकर्ता वेदांत सोनी (किस्सु) को युवा मोर्चा राजनांदगांव ग्रामीण मंडल (पश्चिम) का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्ध सोनकर की सहमति एवं अनुशंसा से की गई है। नई कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

14. वेदांत सोनी

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद वेदांत सोनी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

वेदांत सोनी की नियुक्ति पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें लगातार शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा मोर्चा की गतिविधियों को और गति प्राप्त होगी।

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की मजबूती, युवाओं के सशक्तिकरण और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करेगी। नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को नई दिशा और नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।