संस्कार पाठशाला की संस्कार शिक्षिका हेमल अमित सोनी हुईं सम्मानित।


रायपुर। समाज सेवा, मानव कल्याण एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ योगदान के लिए सर्वत्र शिक्षा समिति द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला की संस्कार शिक्षिका हेमल अमित सोनी को तपस्या संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया गया।

हेमल अमित सोनी विगत समय से शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, भारतीय संस्कृति एवं वेद मंत्रों का ज्ञान प्रदान कर रही हैं। साथ ही वे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी विकसित कर रही हैं। उनके इस सतत एवं प्रेरणादायी प्रयास की समाज में व्यापक सराहना हो रही है।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत हेमल अमित सोनी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके संस्कार एवं मार्गदर्शन ही उनकी प्रेरणा का मुख्य स्रोत हैं।
संस्कार पाठशाला परिवार एवं सर्वत्र शिक्षा समिति ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।