हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच रात 7:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुरू होगा। बेंगलुरु ने 3 लगातार मैच हारे हैं, उन्हें लीग में पहली जीत की तलाश है। वहीं यूपी को टूर्नामेंट में एक जीत और एक हार मिली है।

यूपी को दिल्ली से मिली थी हार
यूपी वॉरियर्ज का टूर्नामेंट में यह तीसरा मैच होगा। टीम ने अब तक 2 मैच खेले। गुजरात के खिलाफ उन्हें रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीता मिली। वहीं दिल्ली ने उन्हें 42 रन के बड़े अंतर से हराया। आज का मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
बेंगलुरु से स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, हीथर नाइट और मीगन शट पर नजरें रहेंगी। वहीं यूपी से एलिसा हीली, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस और किरण नवगिरे जैसी प्लेयर्स गेमचेंजर साबित हो सकती हैं।