हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। राधा सखी ग्रुप द्वारा 31 अगस्त को वाफना मंगलम में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी ने किया। समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों की प्रस्तुति रही। बच्चों ने सिया और केतन की दुर्घटना पर आधारित एक्ट के जरिए संदेश दिया कि हर बच्चा माता-पिता के लिए अनमोल है और छोटी सी लापरवाही परिवार को जीवनभर का दुख दे सकती है। प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया।

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई की पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेल्सन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सावरती बंसल, अर्चना वर्मा, शबाना नाज, डॉ. भावना दिवाकर, माया शर्मा और ममता गोस्वामी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी देते हैं।
अध्यक्ष रुचि तनेजा के साथ संगीता शर्मा, उपासना सोनी, शीतल चावड़ा और अंकिता सहित पूरी टीम का आयोजन में योगदान रहा।

