नवनियुक्त IG दुर्ग रेज अभिषेक शांडिल्य ने ली दुर्ग जिले के अधिकारियों की पहली बैठक, अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर दिए आवश्यक निर्देश


अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य एवं उनके आचरण व्यवहार पर प्रभावी नियंत्रण रखने दिए निर्देश

भिलाई। नवनियुक्त आईजी दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य ने ली मंगलवार दोपहर 12.00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई।

बैठक के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों से उनका परिचय प्राप्त कर जिले की पुलिसिंग में कसावट लेन आवश्यक निर्देश दिए गए –

  • वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मामलों को रोकने के लिए शहर के व्यावसायिक संस्थानों में ऐसे संभावित संस्था/कंपनी की पतासाजी उनका सर्वे एवं उनका लिस्टिंग कर उनके लुभावने विज्ञापन एवं स्कीम के बारे में थाना स्तर पर जानकारी एकत्रित करें।
  • सभी थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधि एवं उनके कार्यो पर निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण रखें
  • प्राप्त शिकायतो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करें।
  • सभी थाना प्रभारी अधिक से अधिक प्रथम सूचना पत्र स्वयं दर्ज करें।
  • ख़ासकर वित्तीय धोखाधड़ी एवं गंभीर अपराधों से संबंधित प्रकरण में थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से स्वयं प्राथमिकी दर्ज करें
  • थानों में धोखाधड़ी से संबंधित मामले बड़ी संख्या में लंबित हैं ऐसे एक वर्ष से अधिक समय से लंबित धोखाधड़ी के मामलो का प्राथमिकता से निराकरण करें।
  • नए प्रावधान के अनुसार पंजीबध प्रकरणों का 60 एवं 90 दिनों में निराकरण करे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग, मणीशंकर चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, ममता देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू के अतिरिक्त जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।