हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। ग्राम मोहलई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला किसान” थीम के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट (SIRD) द्वारा नाबार्ड के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम मोहलई के सभी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के सचिव श्री एस. के. खरे ने सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्प एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित दुर्ग जनपद पंचायत की अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम ने महिलाओं से समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा सामाजिक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नाबार्ड दुर्ग की जिला विकास प्रबंधक अंशु गोयल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर बल देते हुए कहा कि नाबार्ड महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में देना बैंक आरसेटी के राज्य निदेशक अशोक सिंह ने महिलाओं को तकनीकी एवं स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के सचिव एस. के. खरे ने अपने संबोधन में महिलाओं से आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ परिवार को एक सूत्र में बांधे रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर ग्राम मोहलई की सफल महिला किसानों एवं महिला उद्यमियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आमंत्रित अतिथियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में SIRD के साथी सतेन्द्र सिन्हा एवं महिला समन्वयक श्रीमती इंदु साहू ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक श्रीमती गुड्डी यादव का विशेष योगदान रहा।