कुँवारी पाठ मंदिर निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन, विधायक यशोदा वर्मा ने


​खैरागढ़ : विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने बुधवार को खैरागढ़ के किल्लापारा में उमराव पुल के पास ‘कुँवारी पाठ मंदिर’ के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।।
​इस अवसर पर क्षेत्र के निवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधायक यशोदा वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।।

​भूमि पूजन के पश्चात अपने संबोधन में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि किल्लापारा स्थित कुँवारी पाठ मंदिर क्षेत्र के निवासियों की आस्था का बड़ा केंद्र है।। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जन-आस्था से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए वे सदैव संकल्पित हैं।।

​इस अवसर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण भारद्वाज, उपाध्यक्ष पूरन सारथी,किसन रजक,भरत चंद्राकर,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर,नरेन्द्र सेन,सोनू ढीमर, रोहित तिवारी, महेश पटेल, सहित स्थानीय नागरिक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।।