हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

भिलाई। शांति नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खाटू श्याम बाबा के भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र में प्रस्तावित “खाटू धाम” के निर्माण हेतु भूमि पूजन पार्षद अभिषेक मिश्रा द्वारा किया गया। भूमि पूजन के दौरान क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों एवं वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पार्षद अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि शांति नगर की आस्था, विश्वास और आने वाली पीढ़ियों के संस्कारों की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से इस दिव्य कार्य की शुरुआत की गई है और सभी के सहभाग से इसे भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

भूमिपूजन के अवसर पर धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
स्थानीय लोगों में मंदिर निर्माण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर बनने से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवाओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा।
समारोह के अंत में सभी भक्तजनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दी गईं और “जय श्री श्याम” तथा “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
