सरकार की निरंकुशता और प्रशासनिक लचरता से अपराध को बढ़ावा- रूपेश दुबे


महिला बाल विकास, स्वास्थ में फर्जीवाड़ा,आबकारी सहित कई विभागों में अवैध कार्य संरक्षित

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने सरकार की निरंकुशता और विभागों में फर्जीवाड़ा और अवैध कार्यों की लंबी फेरहिस्त को प्रमाण सहित रेखांकित करते हुए कहा कि छ ग सहित राजनांदगांव में जिस प्रकार से प्रशासनिक तंत्र अपने सक्रिय कलेक्टर के सोच को रद्दी की टोकरी में डालकर अपराध को संरक्षित किये बैठे है वह शर्मनाक है ।

प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने प्रमाण सहित बताया कि महिला बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी सहायिका पद में ग्रेड अंकसूची का फर्जी अंक निर्धारण करा अपात्र को नियुक्ति देकर विभाग ने फर्जीवाड़ा किया अंक सूची के संबंध में शिकायत होने पर डी ई ओ द्वारा गठित जांच दल ने उस अंक सूची के अंक निर्धारण को गलत प्रमाणित किया है नियुक्ति के पहले ही इस संबंध में शिकायत किए जाने पर विभाग अपनी कारगुजारियों से फर्जीवाड़ा कर सरकार को चूना लगा कर आर्थिक अनियमितता किए हैं। विभाग संलिप्त आरोपियों को बचाने एड़ी चोटी लगाए है इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग में फर्जी टेक्निशियनों की नियुक्ति के मामले में दस्तावेजों सहित शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठकर जनता के जीवन से खिलवाड़ करने का संकल्प लिए बैठे हैं।

आबकारी विभाग तो राजस्व के नाम पर अवैध दुकाने नियम की धज्जियां उड़ाकर खोले बैठे हैं राजनांदगांव में जितने भी प्रीमियम या कम्पोजिट शराब दुकान चल रहे हैं उन भवनों का ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग से भवन का मूल्यांकन है और तो और निगम से भवन अनुज्ञा भी नहीं होने के साथ भाड़ा नियंत्रण विभाग से किराया भी फिक्स नहीं कराया गया है जबकि सरकारी नियमों में किराए के भवन का भाड़ा नियंत्रण से किराया फिक्सेशन कराना अनिवार्य प्रावधान है अवैध धान , अवैध खनिज पकड़ कर फोटो खींचाने वाले एक भी अवैध परिवहन करने वाले वाहन को राजसात नहीं कर अवैध कार्यों में लगे रसूखदारों को बचाने का काम किये हैं । फर्जीवाड़ा अवैध काम का हर विभाग में लंबी फेरहिस्त है जिससे अपराध व अपराधियों के हौसले बुलंद है।