हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के रायपुर आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, निखिल खिचरिया और कौशल किशोर भी उपस्थित रहे।
वोरा ने कहा कि सुखदेव भगत को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाते हुए राहुल गांधी के विचारों और संघर्ष को मजबूत करेंगे।

मुलाकात में बिजली, UPI, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। वोरा ने कहा कि बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, अनियमित बिजली आपूर्ति, UPI पर अतिरिक्त शुल्क, किसानों को उचित मूल्य व समय पर भुगतान, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, स्कूलों में शिक्षकों व सुविधाओं की कमी तथा खराब सड़कों व जलभराव जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की जरूरत है।
इन मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इस अवसर पर वोरा ने सुखदेव भगत को दुर्ग आगमन का आमंत्रण भी दिया।