रायपुर ब्रेकिंग: राज्य प्रशासनिक सेवा में बंपर तबादला, 125 डिप्टी कलेक्टर इधर से उधर


रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टर स्तर) के तबादले का आदेश जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आज 29 सितंबर 2026 को आदेश जारी हुआ है। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक यह सूची पिछले कुछ महीनों में सबसे बड़ी है। इसमें कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं। कई अधिकारियों को मंत्रालय से जिलों में और जिलों से मंत्रालय में भेजा गया है।
आदेश राज्यपाल के नाम से अवर सचिव स्तर से जारी किया गया है। पूरी सूची GAD की वेबसाइट और विभागीय आदेश में देखी जा सकती है।