हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जाम गांव आर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों विशेषतः छात्राओं के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल की अभिप्रेरणा से करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट समिति के संयोजन द्वारा विद्यार्थियों लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की गई । जिसमें एक तरफ विद्यार्थियों को स्नातक के बाद क्या करें विषय पर चर्चा की गई और उनकी क्षमता , योग्यता और इच्छा के अनुरूप यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त कोर्स की जानकारी प्रदान की गई ।

ज्ञातव्य है कि स्वयं एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो क्रेडिट आधारित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को घर बैठे अनेक विषयों पर शिक्षा प्रदान करता है । सभी संकायों के विद्यार्थियों को इन कोर्सेज की जानकारी समिति संयोजक श्रीमती चेतना सोनी द्वारा दी गई । विद्यार्थियों ने उद्यमिता , शिक्षा क्षेत्र में आई टी सी के प्रयोग, ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे विषयों का चयन करके ऑनलाइन फॉर्म भरे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने इन कोर्सेज को पूरा करने में विद्यार्थियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इस कोर्स को करके प्राप्त क्रेडिट का महत्व भी समझाया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को जाम गांव आर में स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का विजिट भी करवाया गया । बैंक विजिट से विद्यार्थियों को बैंक की स्टाफ मेंबर रोशनी चंद्राकर द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में करियर , परीक्षा, बैंक मित्र बनने की जानकारी प्रदान की ।
महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी जिनेश सेन ने प्रारंभिक स्तर पर बैंक में अपना स्थान बना लिया है ।
करियर गाइडेंस के इसी क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के लिए अग्निवीर महिला भर्ती 2026 की जानकारी दी गई । इस भर्ती की योग्यता , ट्रेंड, इस हेतु हाइट, वेट , शिक्षा, परीक्षा के सिलेबस , तिथि, ज्वाइन इंडियन आर्मी आदि की जानकारी के साथ उन्हें अधिक संख्या में देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा इसका फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण का सहयोग रहा।
