हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग/भिलाई। आर्य समाज के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व को हर्षोल्लास एवं वैदिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य डॉ. अजय आर्य ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर तथा असंयम से संयम की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर आचार्य अंकित शास्त्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति आत्मशुद्धि, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देती है। युवा यदि वैदिक मूल्यों को अपनाएँ, तो समाज सशक्त और संस्कारित बन सकता है।
आर्यवीर दल दुर्ग-भिलाई की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 युवक-युवतियों ने वैदिक यज्ञ कर यज्ञोपवीत धारण किया तथा मद्य, नशा, व्यसन एवं मांसाहार का त्याग करने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में नैतिक जागरण की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।
इस अवसर पर अवनी भूषण एवं प्रवीण गुप्ता ने समस्त शहरवासियों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सद्भाव, संयम और संस्कारों को मजबूत करता है।
कार्यक्रम में कृष्णमूर्ति आर्य (आर्यवीर दल अधिष्ठाता छत्तीसगढ़ एवं दुर्ग जिला संचालक), हिमांशु आर्य (दुर्ग जिला मंत्री), राज कुमार भल्ला (आर्यवीर दल अधिष्ठाता सेक्टर-6), आचार्या गीता वेदालंकार (संचालिका, आर्य वीरांगना दल छत्तीसगढ़), कविता आर्या (प्रांतीय मंत्री), साक्षी आर्या (प्रांतीय कोषाध्यक्ष) एवं तुषार आर्य (प्रांतीय प्रचार मंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अवनी भूषण पुंगर जी, मनोज आर्य जी, संजय आर्य जी, आचार्य दिलीप जी, आचार्य संदीप जी, आचार्य अंकित शर्मा जी, वसंत वर्मा जी, राजेश यादव जी, रामनिवास गुप्ता जी एवं रवि आर्य जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की।
आर्य समाज एवं आर्यवीर दल के इस आयोजन ने समाज में वैदिक संस्कृति, नशामुक्ति एवं सदाचार के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित किया।