हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। शहर के नेहरू नगर क्षेत्र स्थित विद्या विहार कॉलोनी में संचालित अनैतिक देह व्यापार के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में रेड कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मकान से देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई। मौके से पुलिस ने इस धंधे की संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। वहीं घर में मौजूद 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इस मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी और मौके पर कार्रवाई की।
फिलहाल पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है
