हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

दुर्ग। 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित ‘चलो दिल्ली’ महारैली को लेकर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की महारैली से भयभीत केंद्र सरकार रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी कोशिशें नाकाम होंगी, लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकेगा।
वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार रैली में अड़ंगे डालने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि प्रदर्शन से त्योहारी सीजन में व्यापारियों को हजारों करोड़ का नुकसान होगा। कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने के रास्ते अवरुद्ध किए जा रहे हैं, स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग खारिज की जा रही है और सीमाओं पर बैरिकेडिंग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई है। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के सवालों को लेकर है। कांग्रेस की मांग है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित तरीके से न हटे।
वोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली के लिए बसों की व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ से सैकड़ों कांग्रेसजन, विशेषकर रायपुर और दुर्ग संभाग से पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे।