14 वर्ष बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का कन्हैया राम पटेल ने किया संचालन


खैरागढ़ : 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को संपन्न हुआ,इस प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता को सेवा निवृत्त सहायक प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ फुटबॉल कोच कन्हैया राम पटेल के संचालक में सुचारू रूप से संपन्न हुआ।। जिसमें 5 संभाग के खिलाड़ीयो ने अपनी सहभागिता निभाई उसके परिणाम इस प्रकार है:1. बस्तर संभाग 08 अंकों के साथ प्रथम स्थान,2 रायपुर संभाग 05 अंकों के साथ द्वितीय स्थान,3 दुर्ग संभाग 04 अंकों के साथ तृतीय स्थान,4 बिलासपुर संभाग 03 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान, 5 सरगुजा संभाग 01 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही ।।

इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु डीपीआई रायपुर के पर्यवेक्षक बृजभूषण सिंह, जेडी दुर्ग के पर्यवेक्षक एवं फुटबॉल कोच सपन जेना, फुटबॉल संयोजक अभिलेख सिंह, मैच रेफरी चन्द्रशेखर पवार बालोद, मिनाक्षी नेताम दुर्ग, तनुजा कुजूर सरगुजा, प्रशांत उईके बस्तर, अजय रामटेके मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, शितांषु गुप्ता फुटबॉल कोच खेलों इंडिया खैरागढ़, शेख अमीरूल, राहुल सिंह, शशांक, साक्षी वर्मा खैरागढ़ का विशेष सहयोग रहा तथा ज्ञानेश्वर यादव, दीपक नेवार एवं खैरागढ़ फुटबॉल बालिकाऔर बालक वर्ग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।।