‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान : दुर्ग प्रभारी राजेश ठाकुर से मिले अरुण वोरा


दुर्ग। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत दुर्ग प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच दुर्ग में अभियान की संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में दुर्ग संभाग से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय और संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार साझा किए।