हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : कलेक्टर के निर्देश पर प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाला दिव्यांगजन शिविर आज सिविल अस्पताल खैरागढ़ में संपन्न हुआ।। शिविर में 50 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया। चिकित्सकों ने पंजीकृत हितग्राहियों की जांच कर दिव्यांगता का आकलन किया और प्रमाण पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की।
जांच के बाद 21 हितग्राही पात्र पाए गए, जबकि 10 हितग्राहियों को आगे की जांच के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया।। शेष 19 हितग्राहियों में दिव्यांगता का प्रतिशत 40 से कम पाया गया।। शिविर में पंजीकृत पांच मानसिक दिव्यांगजनों के भी प्रमाण पत्र बनाए गए। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।

प्रतिमाह आयोजित होने वाले इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को चिकित्सकीय परीक्षण और प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने से हितग्राहियों को पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं और सुविधाओं के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी।। शिविर के दौरान ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत शपथ ग्रहण किया गया।। उपस्थित चिकित्सकों, दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।।
